फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अचानक ब्रेक लगाने से डंपर में घुसी बस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 54 व 55
विज्ञापन


- बिनौला गांव के नजदीक सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा
- राजस्थान परिवहन निगम की थी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिनौला गांव के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह एक डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, इससे पीछे चल रही राजस्थान परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गई। इसमें 32 वर्षीय बस चालक की मौत हो गई और बस में बैठे करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद डंपर का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजस्थान परिवहन निगम की एक लग्जरी बस बृहस्पतिवार सुबह आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसा सुबह करीब 05:30 बजे उस वक्त हुआ जब बस के आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया और बस का चालक समय रहते बस को नियंत्रित नहीं कर सका। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिनौला गांव के नजदीक हुए हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बस का अगला हिस्सा डंपर में बुरी तरह फंस गया था।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद निकला चालक
हादसे के बाद बस का चालक प्रवीण कुमार बुरी तरह फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बस चालक राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। हादसे में करीब पांच-छह लोग घायल हुए हैं तो वहीं डंपर चालक मौका देखकर घटनास्थल पर डंपर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हाईवे पर लगा लंबा जाम
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन राहत व बचाव कार्य पूरा होने के बाद भी जाम की स्थिति बनी रही। बिनौला गांव के पास करीब डेढ़ घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। इसका असर खेड़कीदौला से लेकर एकलव्य चौक व सिरहौल तक देखने को मिला। बाद में बस चालक को निकालने के बाद दोनों ही गाड़ियों को सड़क किनारे लगाया गया और फिर जाकर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें