फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़ा जलने से मानेसर की हवा हो रही गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर के बढ़ा गांव में खुले में जल रहे कूड़े से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। कूड़े के जलने से लोगों की सांसों पर संकट गहराने लगा है। मानेसर की हवा बीते एक महीने से गंभीर बनी हुई है। ऐसे में खुले में जल रहे कूड़े ने चिंता और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

प्रदूषण की गंभीरता को लेकर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई जगह पर सड़कों के जर्जर होने से वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ रही है जो हवा को और भी गंभीर बना रही है। सोमवार को मानेसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 दर्ज किया गया। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यह आंकड़ा बहुत खराब श्रेणी में आता है। प्रशासन की और से सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा खराब हालात रामपुरा चौक से लेकर नौरंगपुर जाने वाली सड़क के हैं। धूल उड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे सांसों से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें