फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चार अवैध कॉलोनियों में चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने दो दिन में चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि गांव बोहडाकलां के राजस्व एरिया में विकसित हो रहीं दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। उन्होंने बताया कि गांव बोहड़ाकलां में लगभग 4 एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चला, जिसमें 5 औद्योगिक शेड/भवन, 2 दुकानें, 6 डीपीसी और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं गांव बोहड़ाकलां में लगभग 3 एकड़ में फैली 1 अन्य अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई, जिसमें 5 डीपीसी और एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपीई ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव गढ़ी हरसरू और गोपालपुर की राजस्व संपदा में दो अवैध कॉलोनियों में सफलतापूर्वक तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। गांव गढ़ी हरसरू में लगभग 7 एकड़ में फैली एक अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ चलाया गया, जिसमें चहारदीवारी और डीलर कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया है। गांव गोपालपुर में लगभग 2 एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी, सड़क नेटवर्क समेत अन्य को तोड़ा गया। दोनों तोड़फोड़ में काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें