फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार संसाधन, बजट और व्यवस्थाएं दे सकती हैं, लेकिन किसी भी कार्य, अभियान या कानून की सफलता जनता की भागीदारी पर निर्भर करती है। वे शुक्रवार को सेक्टर-52 स्थित पेमाकोई विंटर वुलेन मार्केट में 14वें दलाई लामा को मिले नोबेल शांति पुरस्कार की 36वीं सालगिरह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने पॉलिथीन के प्रयोग को बंद करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन ही सुखी समाज की असली नींव है। उन्होंने दलाई लामा की लंबी आयु की कामना की और कहा कि शांति और मानवता की दिशा में उनका वैश्विक योगदान अतुलनीय है। सिंह ने कहा कि तिब्बत और भूटान जैसे क्षेत्रों में शांति, प्रदूषण-मुक्त वातावरण और पॉलिथीन रहित जीवन की मिसाले हैं, जबकि गुरुग्राम और एनसीआर क्षेत्र तेज रफ्तार जीवनशैली के कारण मूलभूत सुविधाओं से दूर होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में आयोजन समिति से सोनम ज्ञालतसेन, निगम पार्षद सोनिया यादव तथा कुलदीप यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें