फोटो-मानेसर-2302-मानेसर में अवैध दुकान को तोड़ते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। अवैध रूप से दुकान बनाकर नशे का कारोबार करने वाले आरोपी अरविंद सिंह पर थाना पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की मदद से आरोपी की दुकान को पूरी तरह से धवस्त कर दिया गया। आरोपी मूल रूप से गांव फाजिल जिला छपरा बिहार का रहने वाला है। फिलहाल वह गांव नाहरपुर में संपत यादव के मकान में किराये के मकान में रह रहा था।
प्रशासन का आरोप है कि कब्जे की जगह 2006 में एचएसआईआईडीसी ने अधिग्रहित की थी। अरविंद उक्त जमीन पर कृष्णा वर्कशाप वैल्डिंग की दुकान चला रहा था। इसी की आड़ में वह नशे का कारोबार करता था। इस जगह को खाली करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रवीण कुमार शर्मा को ड्युटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था। थाना मानेसर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत पहले से ही 4 मामले दर्ज किए हुए हैं। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ पीआईटी व एनडीपीएस के तहत अलग से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र सिंह के अलावा पुलिस बल मौजूद था। दुकान को तोड़ने के बाद एचएसआईआईडीसी ने जगह को अपने कब्जे में ले लिया है।