फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना नक्शा स्वीकृति के बनाए भवन, नप प्रशासन ने भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ भवन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रूखनगर। शहर में बिना नक्शा पास कराए बहुमंजिला इमारतें खड़ी करने का सिलसिला लगातार जारी है। नगर पालिका क्षेत्र में चार से पांच मंजिल तक के कई रिहायशी और व्यवसायिक भवन नियमों की अनदेखी करते हुए तैयार किए जा रहे हैं। इस पर अब नगर पालिका ने सख्ती दिखाते हुए भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। कुछ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद इन भवनों को सील किया जाएगा और संबंधित मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पालिका के सर्वे में सामने आया है कि अवैध निर्माण अवैध कॉलोनियों, वैध कालोनियों और पुराने शहर के क्षेत्रों में हो रहे हैं। इनमें रिहायशी और व्यवसायिक, दोनों प्रकार की इमारतें शामिल हैं। कुछ मामलों में पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं लेकिन मालिकों ने निर्माण कार्य जारी रखा। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मुख्य बाजारों और आसपास के इलाकों में कई बड़ी इमारतें बिना मंजूरी के खड़ी की जा रही हैं। इनमें से कुछ भवन ऐसे हैं जहां न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है और न ही एनओसी या नक्शा पास कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
सर्वे में चिह्नित किए गए भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिन्होंने निर्धारित अवधि में जवाब नहीं दिया या नक्शा पास नहीं कराया, उनके भवनों को नियमों के तहत सील किया जाएगा। शहर में किसी भी प्रकार की अवैध निर्माण गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगा। - योगेश राठी एमई नगर पालिका फर्रुखनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें