फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित हरियाणा से ही विकसित भारत का निर्माण संभव : राव नरबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धन्यवाद दौरे के तहत गांव वजरीराबाद पहुंचे उद्योग व वाणिज्य मंत्री
विज्ञापन

कहा- प्रदेश को औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हरियाणा सरकार
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग व वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह शनिवार को अपने धन्यवाद दौरे के तहत गांव वजीराबाद पहुंचे। इस अवसर पर गांववासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि विकसित हरियाणा से ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। इसी संकल्प के साथ हरियाणा सरकार प्रदेश को औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और इसमें हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


मंत्री नरबीर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर विस्तार कर रही है और आने वाले समय में बहु-ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आर्थिक प्रगति के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता और संस्कारों को सुरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में आजादी के समय देश खाद्यान्न के लिए संघर्ष कर रहा था, किंतु किसानों की मेहनत और हरित क्रांति के परिणामस्वरूप आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि निर्यातक देश भी बन चुका है। यह परिवर्तन देश की सामूहिक इच्छाशक्ति और परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें