फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा को थार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर सर्विस रोड पार कर रही थी छात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने बीएमएल विश्वविद्यालय से निकल रही छात्रा को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर सर्विस रोड पार कर रही थी। वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी पुरुषोत्तम कुमार नारा ने बताया कि उनकी बेटी युतिका नारा गुरुग्राम के बीएमएल विश्वविद्यालय में बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह बीती शाम अपनी दो सहेलियों के साथ विवि. के गेट के सामने सर्विस रोड पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार थार ने युतिका को टक्कर मार दी, जबकि उसकी दोनों सहेलियां सर्विस रोड पार कर चुकी थीं। थार की टक्कर लगने के बाद युतिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, थार चालक हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएमएल विश्वविद्यालय की वार्डन सुनीता वर्मा ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल युतिका नारा को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें