फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएसएफ सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस को मिला पांच पेज का सुसाइड नोट, पति से पूछताछ जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंप में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिला ने अपने पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान असम के नौगांव निवासी डिपी बोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतका का पति देवाशीष बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस के अनुसार, दंपती की शादी करीब सात साल पहले हुई थी और दोनों बीएसएफ कैंप स्थित क्वार्टर में रहते थे। पुलिस को दिए बयान में पति ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर गया हुआ था। ड्यूटी से लौटने पर उसे पत्नी की मौत की जानकारी मिली। उसका कहना है कि घटना से पहले दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था। पुलिस सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों समेत मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पति से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस बीएसएफ के अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी ले सकती है। भोंडसी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें