फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हैवानियत : पत्नी के किए चार टुकड़े, गर्दन और हाथ-पैर काट कर फेंके...धड़ जलाया

Sat, 29 Apr 2023 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए पत्नी के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए थे।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम में दरिंदगी का एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें हैवान बने पति ने पत्नी की हत्या कर उसके शरीर के चार हिस्से कर दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए पत्नी के हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए थे। इनमें से महिला का धड़ पचगांव के पास खेत में बने एक कमरे से अधजली हालत में बरामद हुआ था। इसकी गर्दन को भी पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था।    

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। जितेंद्र नौसेना में कुक था। करीब एक साल पहले ही वह रिटायर हुआ है। जांच में पता चला है कि जितेंद्र ने दूसरी शादी भी कर रखी है। दूसरी महिला से भी उसे एक बच्चा है। इसकी भनक पिछले दिनों जब उसकी पत्नी सोनिया शर्मा (28) को लगी तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।  

आरोपी ने बताया कि 2018 में ट्रेन में उसकी मुलाकात बिहार की एक लड़की से हुई थी। इसके बाद उन दोनों के संबंध बन गए थे। इस बात को जब उसकी पत्नी सोनिया को पता चला तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके चलते रोजाना झगड़ा होता था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को छुपाने के लिए उसके शव के हाथ, पैर व गर्दन काट दिए थे। इसके बाद एक प्लास्टिक बैग में डालकर एक ट्राली में डाल दिया था। आरोपी ने बताया कि पत्नी के कटे पैर खेड़की दौला क्षेत्र, हाथ मानेसर की पहाड़ियों व गर्दन को केएमपी टोल के नजदीक गंदे तालाब में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें