- बाल एवं महिला विकास विभाग की अधिकारी भी पहुंची
फर्रूखनगर। कस्बा के वार्ड सात निवासी एक परिवार ने अपने यहां कन्या जन्म की खुशी के उपलक्ष्य में कुआं पूजन व प्रीतिभोज समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सीडीपीओ मीनाक्षी, सुपरवाइजर लक्ष्मी, आंगनवाडी वर्कर संतोष ,राजेश, बबीता, गीता व बाला के अलावा आशा वर्कर सुमित्रा आदि ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए परिवार के इस प्रयास की सराहना की।
सीडीपीओ मीनाक्षी ने कहा कि लड़कियों के जन्म पर कुआं पूजन समाज में कायम बेटियों के प्रति सोच में बदलाव लाएगा। चांदनगर रोड वार्ड 7 निवासी सोनू सरोहा की पत्नी सुजाता ग्रेवाल ने पहली संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया। इसकी खुशी में परिवार के लोगों ने लड़कों के जन्म पर निभाने जाने वाली परंपरा के तहत लड़की सान्वी सरोहा के जन्म पर भी कुआं पूजन तथा प्रीतिभोज आयोजित किया। संवाद