फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों का नकली तेल बनाने की कंपनी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। खाद्य आपूर्ति विभाग और सीआईए टीम ने बिलासपुर थाना क्षेत्र में पंचगांव-तावडू़ रोड पर स्थित एक कंपनी में छापा मार कर नकली तेल बनाने वालों का भंडाफोड़ किया है। टीम ने कंपनी में नकली फारच्यून तेल की पैकिंग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि कंपनी मालिक सहित अन्य लोग फरार होने में सफल हो गए। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने तेल के नमूने भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए। इस छापे के बाद पूरे क्षेत्र के दुकानदारों व लोगों में अफरातफरी मची हुई है। बिलासपुर थाना पुलिस ने कंपनी संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पंचगांव-तावडू़ू रोड पर स्थित एक कंपनी में खाद्य आपूर्ति विभाग और सीआईए सेक्टर-10 टीम ने शिकायत मिलने पर छापा मारा। कंपनी में फारच्यून ब्रांड की पैकिंग में नकली तेल भरते हुए पाया गया। टीम ने तेल के नमूने भरकर लैब में भेज दिए है। ब्रांड के नकली पैकिंग सामान भी कब्जे में ले लिये हैं। इसके अलावा टीम ने कंपनी से 89 पेटी सरसों का नकली तेल, चार पैकिंग मशीन व एक कैंटर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी अजीत ने बताया कि जिला नूंह मेवात के गांव हंसनपुर-तावडू़ निवासी योगेंद्र (32) को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी संचालक के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि पंचगांव-तावडू़ स्थित एक कंपनी में नियमों के खिलाफ तेल बनाने का काम करते हुए पाया है।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने बीते वर्ष भी नकली घी बनाने वाली कंपनी का बादशाहपुर में भंडाफोड़ किया था। जिसके बाद से नकली तेल, दूध और घी बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है। नकली तेल बनाने की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई है। कंपनी संचालक काफी समय से यह काम कर रहा था। कंपनी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पृथ्वी सिंह, डीओ खाद्य आपूर्ति विभाग गुरुग्राम।
...........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें