फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महज 300 रुपये में लहूलुहान हुआ भाईचारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित पुरानी कोंडली में छोटे भाई ने बड़े भाई पर उस्तरे से वार कर किया गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कभी साथ खेलकर बड़े हुए दो भाइयों के बीच 300 रुपये ऐसी दीवार बन गए कि रिश्ता खून से ही रंग गया। पूर्वी दिल्ली के पुरानी कोंडली इलाके में छोटे भाई भाई सचिन (29) ने गुस्से में बड़े भाई मनीष (31) पर उस्तरे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।हमले में बड़े भाई की पेट की अंतड़ी बाहर आ गई और वह जीटीबी अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

एफ-ब्लॉक, ओल्ड कोंडली में रहने वाले मनीष के परिवार में उसकी मां कुसुम, बड़ा भाई और छोटा भाई सचिन के अलावा तीन शादीशुदा बहनें हैं। आरोप है कि सचिन ने मनीष से 300 रुपये लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। शुक्रवार शाम दोनों के बीच इस बात को लेकर मारपीट हुई तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले गई और समझौते के बाद सुबह दोनों को छोड़ दिया। घर आकर दोनों सो गए। दिन में करीब 11 बजे जब दोनों सोकर उठे तो फिर झगड़ने लगे। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं माने। इस बीच सचिन ने मनीष के पेट में उस्तरा मार दिया, जिससे लहूलुहान मनीष के पेट की अंतड़ियां बाहर आ गईं। इसके बाद भी वह उस पर हमला करता रहा। बहन ज्योति ने पुलिस को सूचना दी। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद सचिन को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें