फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिरदर्द बनीं टूटी सड़कें और झूठे वादे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-7, सेक्टर-8, बास गांव और आसपास के कई इलाकों में सड़कें हुईं जर्जर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में टूटी सड़कें और झूठे वादे लोगों व वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। खासकर बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों से आवाजाही और भी मुश्किल हो गई है। मालवाहक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से उद्योगों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचनात्मक विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने आईएमटी मानेसर की कई सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए हैं, लेकिन बारिश के कारण काम शुरू होने में देरी हो रही है। इसकी वजह से उद्यमियों और कर्मचारियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


आईएमटी के सेक्टर-1 के लोग भी लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं। वहीं, सेक्टर-7, सेक्टर-8, बास गांव और आसपास के कई इलाकों की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। कुछ गड्ढों को मानसून से पहले भरा गया था, लेकिन बारिश के कारण वे फिर से उखड़ गए। कई जगहों पर अब तक मरम्मत का काम भी शुरू नहीं हुआ है।

आईएमटी मानेसर में देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों के प्लांट हैं, जहां लाखों कर्मचारी रोजाना काम करने आते हैं। खराब सड़कों के कारण कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और मालवाहक वाहनों को हर दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आईएमटी मानेसर की जिन सड़कों की हालत खराब है, उनकी मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बारिश के कारण काम शुरू करने में कुछ देरी हुई है, जिन इलाकों में गड्ढें हुए हैं उनको भी जल्द ही भरा जाएगा। -यशस्वी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें