फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कृषि तकनीक, निवेश और सर्पदंश बचाव पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। जिला उन्नतशील किसान क्लब गुरुग्राम की मासिक बैठक बुधवार को वजीरपुर निवासी डॉ. विजय सिंह चौहान नंबरदार के कार्यालय पर हुई। इसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष राव मानसिंह ने की। बागवानी विशेषज्ञ अब्दुल रज्जाक ने किसानों को फल उत्पादन, सब्जी की उन्नत खेती और पशुपालन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी बागवानी योजनाओं और अनुदान भी बताया। किसान सुखबीर तंवर ने बरसात में सर्पदंश से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने खेतों में जूते और टॉर्च के प्रयोग व सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के कृषि विंग से गुलशन गोयल ने किसानों को स्मार्ट इन्वेस्टर अवेयरनेस पर जागरूक किया। उन्होंने बचत, बीमा और सही निवेश के फायदे समझाए। अनेक किसानों ने बैठक में भाग लिया और विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें