फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगर निगम पार्क की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर ईंटें की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अभियंता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 में नगर निगम के पार्क की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर बदमाश ने ईंटें चोरी कर ली। निगम के सहायक अभियंता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व ईंटें चोरी करने संबंधित धाराओं में 16 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नगर निगम के सहायक अभियंता (हॉर्टिकल्चर) पवन कुमार ने 7 जुलाई को थाना सेक्टर-53 में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि इंदिरा कॉलोनी के कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर पार्क की चाहरदीवारी को तोड़ दी है। आरोप है कि दीवार को तोड़ने के बाद उसमें लगी ईंटों को भी चोरी कर लिया। इससे नगर निगम को आर्थिक नुकसान हुआ है। नगर निगम ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, क्षतिग्रस्त दीवार के फोटोग्राफ तथा अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल सदीप कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर उसकी भरपाई करवाने की कार्रवाई भी की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें