फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करंट लगने पर युवक की मौत, ट्रक मालिक व ड्राइवर पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिले के सुजवाड़ी गांव में करंट लगने से सीमेंट उतारते समय युवक विकास की मौत हो गई। घटना 25 अगस्त को हुई जब यशपाल डागर के टाटा कैंटर में लाए गए 400 सीमेंट के कट्टों में से 200 कट्टे सुजवाड़ी में उतारने के क्रम में विकास को बिजली का करंट लग गया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता और मृतक का भाई आकाश ने बताया कि बारिश होने के कारण दोनों भाइयों ने काम रोकने की बात कही थी, पर ट्रक मालिक यशपाल और चालक हनी ने दबाव बनाकर काम जारी रखने के लिए कहा। छत पर तिरपाल बांधते समय विकास का सिर हाई वोल्टेज तार से छू गया और वह करंट लगने से छत से नीचे टाइलों पर गिर पड़ा। गिरने के कारण उसकी सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने आकाश की शिकायत पर ट्रक मालिक यशपाल और ड्राइवर हनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें