फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: होटल में गोली लगने से युवक-युवती की मौत, कमरे से पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर देने के लिए घर से निकली थी युवती, परिजनों ने कराई गुमशुदगी की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक और युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों पर एक-एक गोली लगी मिली है। युवती सोमवार को पेपर देने के लिए घर से गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस की एफएसएल, फिंगर प्रिंट समेत अन्य टीमों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह मामला सुसाइड का लग रहा है।
पुलिस के अनुसार, गांव शिकोहपुर की कोमल (20) सोमवार की सुबह गांव से बीए फर्स्ट ईयर का पेपर देने के लिए गुरुग्राम गई थी। देर सांय तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश किया। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की लोकेशन चेक की, जिसमें उसकी लोकेशन मानेसर में नेशनल हाईवे-48 पर स्थित हवेली होटल की मिली। पुलिस ने परिजनों को युवती की लोकेशन बताई। इस पर पुलिस व परिजन सोमवार रात 10 बजे होटल पहुंचे।
विज्ञापन

होटल के कर्मचारियों ने बताया कि एक लड़का व एक लड़की दूसरे फ्लोर पर कमरा नम्बर-303 में रुके हुए हैं। दोनों ने सोमवार को करीब 11 बजे यहां चेक इन किया था। पुलिस वहां पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने जैसे-तैसे कमरा खुलवाया तो कोमल व उसके साथ एक लड़का निखिल निवासी गांव लोकरी पटौदी बैड पर मृत अवस्था में मिले। युवक व युवती दोनों को एक-एक गोली लगी हुई मिली। कमरे में एक देशी कट्टा 315 बोर मिला। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। वहीं, पुलिस टीमों ने जांच शुरू कर दी है।
कोमल के गांव में ही हुई है निखिल की बहन की शादी
पुलिस के मुताबिक निखिल पल्सर बाइक से होटल आया था। युवती कोमल और युवक निखिल ने सोमवार को सुबह 11 बजे होटल हवेली में चेक-इन किया था। प्राथमिक जानकारी में ये बातें सामने आई हैं कि दोनों अलग-अलग जाति से हैं। लड़की बीए फर्स्ट ईयर के एग्जाम दे रही थी जबकि युवक आईटीआई करके एक कंपनी में अप्रेंटिस कर रहा था। 2021 में निखिल की बहन की शादी कोमल के गांव शिकोहपुर में हुई थी। इसी वजह से निखिल का कोमल के गांव आना-जाना था। बाद में गुरुग्राम में इनकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में लग रहा है सुसाइड का मामला
मानेसर थाना प्रभारी सतेंद्र ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला सुसाइड का लग रहा है। जब वह होटल पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे को खुलवाया गया तो अंदर 315 बोर का देसी पिस्टल मिला। पुलिस की टीमें बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों शवों को पुराने सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें