फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली कट को लेकर विवाद, बाउंसरों पर पिता-पुत्र से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंसरों पर मोबाइल छीनने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना पुलिस ने धुनेला के पास स्थित सिग्नेचर ग्लोबल पार्क-4, सेक्टर-36 में पिता-पुत्र के साथ कथित मारपीट के मामले में सोसाइटी प्रबंधक और बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना करीब एक माह पुरानी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अशोक कुमार चौधरी ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उनके फ्लैट की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। वह अपने बेटे के साथ सोसाइटी के मरम्मत कार्यालय पहुंचे। शिकायत करने पर प्रबंधक हेमंत गुप्ता ने पहले बकाया बिल जमा कराने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिल जमा कर दिया जाएगा, लेकिन गर्मी के कारण तत्काल बिजली चालू करने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रबंधक ने उन्हें और उनके बेटे को जबरन कार्यालय से बाहर निकालने का प्रयास किया और बाउंसरों को बुला लिया। बाउंसरों ने बेटे के साथ मारपीट की। जिसको बचाने के दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बेटे ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किया था, लेकिन बाउंसरों ने मोबाइल छीन लिया। बाद में रात करीब साढ़े सात बजे कार्यालय बुलाकर मोबाइल वापस किया गया।
भोंडसी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें