फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बालक और बालिका दोनों वर्गों ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार सातवीं बार इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में जीता द्रोणाचार्य महाविद्यालय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय (डीजीसी) के बालक और बालिका वर्ग दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। डीजीसी ने लगातार सातवें वर्ष यह खिताब अपने नाम किया है। सिधरावली में हुई इस प्रतियोगिता में डीजीसी की टीमों ने अपना दबदबा कायम रखा। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में डीजीसी ने सिधरावली महाविद्यालय को 42-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में डीजीसी ने सूरज महाविद्यालय को 39-18 से पराजित कर खिताब जीता।
टीम की कप्तानी लोकेश और उप कप्तानी प्रदीप ने की, जबकि प्रिंस, विक्की, सचिन, सुमित, तमन, पंकज, हैप्पी, चिराग, हेमंत, सुंदर, अंकित सैनी जैसे खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। बालिका वर्ग में भी डीजीसी की टीम ने सूरज महाविद्यालय को फाइनल में 28-10 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कप्तान हिमांशी और उपकप्तान रितिका के नेतृत्व में संध्या, मुस्कान, गायत्री, आशिका, रिया, सपना और अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय की खेल विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनील डबास, कविता सहरावत, राकेश कुमार और प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा अंतिल ने खिलाड़ियों और खेल विभाग को जीत पर बधाई दी। डॉ. पुष्पा ने कहा कि विश्वविद्यालय के खेलों में भी द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के खिलाड़ी सबसे आगे हैं और इस सफलता पर महाविद्यालय गर्व महसूस करता है। यह जीत द्रोणाचार्य महाविद्यालय की खेल प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है, जो आज भी हर मुकाबले में दमखम दिखा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें