फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Bomb Threats: एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया पूरा मॉल; कहीं कुछ नहीं मिला

Sat, 17 Aug 2024 12:58 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बम स्कवायड दस्ता मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बम की सूचना के बाद खाली कराया गया मॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में एक ईमेल के जरिए मॉल को उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल पर एंबिएंस मॉल प्रबंधन को बम से उड़ने की धमकी 9:45 बजे के आसपास आई है। जिसकी सूचना के बाद बाम निरोधी दस्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मॉल कराया खाली
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पूरे मॉल को खाली करा दिया है। सारा स्टाफ और आम लोग मॉल के बाहर हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के मेल पहले भी आ चुके हैं। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि जांच चल रही है।
 

विज्ञापन


गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में बम रखने की ई-मेल के जरिेए पुलिस को सूचना मिली। गुरुग्राम पुलिस नेमॉल की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस की डॉग स्क्वार्ड व बम डिस्पोजल की टीमें मॉल में चेकिंग के लिए पहुंचीं।

पुलिस ने बताया कि टीमों को अभी तक कहीं से भी कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। गुरुग्राम पुलिस आम जन से अपील करती है कि सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी पेनिक/चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। गुरुग्राम पुलिस ईमेल के बारे में जानकारी ली। ये एक हॉक्स ईमेल था। 

इस वारदाक के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि बम होने की सूचना को आधार बनाकर यदि कोई भ्रामक व झूठी सूचना देता है या सोशल मीडिया पर या किसी अन्य माध्यम से कोई ऐसी जानकारी/पोस्ट करता है जिससे कानून/शान्ति व्यवस्था प्रभावित होती है तो गुरुग्राम पुलिस द्वारा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। अगर किसी को कोई जानकारी मिलते है तो तुरंत ACP Crime, Gurugram के मोबाईल नम्बर 9999981812, डॉयल-112 पर कॉल करके या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें।

नोएडा डीएलएफ में बम की अफवाह
वहीं दूसरी तरफ नोएडा डीएलएफ में भी बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। लेकिन बाद में पता चला कि ये एक मॉक ड्रिल थी। मॉल में सुरक्षा संबंधी सभी तरह की जांच के लिए पुलिस ने आज सुबह मॉल में मॉक ड्रिल कराई थी। बम से उड़ाने जैसा कोई संदेश नहीं मिला है।

नोएडा पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों की दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में विभिन्न स्थानों पर लगातार मॉल/ भीड़ भाड़ वाले स्थानों की चेकिंग कराई जा रही है। आज ईमेल की सूचना प्राप्त होने के उपरांत सुरक्षा के दृष्टिगत मॉल की सघनता से चेकिंग कराई गई है। किसी तरह की कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। स्थिति सामान्य है। प्रथम दृष्टया हॉक्स कॉल प्रतीत हो रही है। सभी उच्च अधिकारी एवं अन्य टीम मौके पर मौजूद है। मॉल की समस्त गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
विज्ञापन

कब-कब मिली बम से उड़ाने की कहां-कहां धमकी
दिल्ली में बीते महीनों एक दो बार नहीं बल्कि कई बार स्कूल, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली। दिल्ली-एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद खलबली मच गई थी। दिल्ली के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जिसमें डीपीएस, मदर मैरी स्कूल और संस्कृति स्कूल जैसे नामी स्कूल शामिल थे। 30 अप्रैल को दिल्ली के शाहदरा में चाचा नेहरू अस्पताल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।अधिकारियों ने पुष्टि की कि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पत्नी से लड़ाई कर दी झूठी कॉल 
जनवरी 2024 में गुड़गांव पुलिस ने 37 वर्षीय एक व्यक्ति को बम से उड़ाने की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मुंबई का रहने वाला अमर पाल जायसवाल लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार था और फिलहाल एक मेडिकल स्टोर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।

जांच से पता चला कि अमर पाल मानसिक रूप से बीमार होने के साथ नशे का आदी था, जिसके कारण अक्सर उसके और उसकी पत्नी के बीच झगड़े होते थे। एक दिन अमर पाल की उसकी पत्नी से तीखी बहस हो गई थी और वह नशे में था। उसे डराने की कोशिश में उसने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया और बम होने की झूठी कॉल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें