- मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
सोहना। हिल टाउन सोसायटी की सीढ़ियों में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोसायटी की चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला। सोसायटी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी एएसआई वाहिद और सीन ऑफ प्रोटेक्शन टीम के कांस्टेबल नवरत्न ने मामले की जांच की। मृतक की पहचान सोहना की बांध कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी एएसआई वाहिद ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। संवाद