फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से शराब ठेके के सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- छत पर काम के दौरान हुआ हादसा, फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

फर्रुखनगर। फाजिलपुर बादली गांव स्थित शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी विजय मौर्य (51) फाजिलपुर बादली गांव स्थित राजेश वाइन एजेंसी के शराब ठेके पर सेल्समैन थे। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को वह किसी काम से ठेके की छत पर गए थे। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। फर्रुखनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों के साथ-साथ सुरक्षा मानकों से जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें