फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: अरावली की पहाड़ियों में मिला महिला का शव, बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचान, मचा हड़कंप

Sun, 14 Jun 2026 12:53 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

गुरुग्राम टूरिस्ट स्पॉट 'लेपर्ड ट्रेल' क्षेत्र में अरावली की पहाड़ियों के बीच झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। रविवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण अरावली की पहाड़ियों पर सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों के पास से बदबू आई। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा, तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना बादशाहपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें