आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे रविवार की सुबह विदेशी महिला का शव बरामद हुआ है। अर्धनग्न अवस्था और लहूलुहान स्थिति में शव मिला है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा। पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आईएमटी मानेसर चौक फ्लाईओवर के नीचे सुबह करीब आठ बजे का शव मिला था। मृतका का शव अर्धनग्न अवस्था और लहूलुहान स्थिति में मिला था। सूचना मिलते ही मानेसर थाने की पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एफएसएल, फिंगरप्रिंट और पुलिस टीमें मौके पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, शव के पास ही कपड़े पड़े हुए थे और मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। मृतका के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान हैं।
आशंका है कि फ्लाईओवर से या तो महिला ने कूदकर आत्महत्या की है या फिर किसी ने ऊपर से इसे फेंक दिया है। पुलिस अभी कुछ भी बता नहीं रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मृतका युगांडा की रहने वाली है और दिल्ली में रहने वाले उसके कुछ दोस्त गुरुग्राम आए हैं।