फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना ग्लव्स के लिए जा रहे ब्लड सैंपल, मरीजों में संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल आफिया अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। स्थानीय अल आफिया सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों द्वारा बिना सर्जिकल ग्लव्स पहने ही मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। खून निकालने जैसी बेहद संवेदनशील प्रक्रिया में की जा रही इस अनदेखी से मरीजों में गंभीर संक्रमण फैलने का भारी खतरा बना हुआ है।

इस घोर लापरवाही को लेकर अस्पताल में इलाज कराने आ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों में गहरा रोष है। स्थानीय मरीज चिराग, दिनेश और दीपक ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी नंगे हाथों से सैंपल ले रहे हैं, जिससे मरीजों के साथ-साथ खुद कर्मियों को भी इन्फेक्शन होने का डर है। यह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमओ ने लिया कड़ा संज्ञान
मामला सामने आने के बाद अस्पताल के एसएमओ डॉ. नसीम अहमद ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेहत से जुड़ी ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएमओ ने पूरे स्टाफ को मेडिकल गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं और भविष्य में ऐसी चूक न होने का आश्वासन दिया है।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें