फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समीक्षा के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

Mon, 06 Oct 2025 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में सभी उपकेंद्रों पर टीकाकरण कवरेज की विस्तृत समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। सोमवार को एसडीएम कार्यालय में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। एसएमओ डॉ. निहाल सोलंकी ने बताया कि बैठक में सभी उपकेंद्रों पर टीकाकरण कवरेज की विस्तृत समीक्षा की गई और आगामी सत्रों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि यदि हम शिशु मृत्यु दर को कम करना चाहते हैं, तो टीकाकरण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए उन्होंने जनजागरूकता बढ़ाने और छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उनके टीकाकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम तावडू जितेंद्र गर्ग ने की। इस अवसर पर सीडीपीओ, बीडीपीओ, एसडीओ फूड एंड सप्लाई के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. गौरव स्वामी, डॉ. रोहित, साहिद डब्ल्यूएचओ, कमला एएनएम, अनिता एएनएम, निकेश एलएचवी, प्रीति एएनएम सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली बीटीओएफ बैठक में विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें