गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर बृहस्पतिवार को जिले में मौजूद रहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के सम्मान में स्वागत समारोह रखा गया। इस दौरान विधायक ने मंत्री के समक्ष सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग रखी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए शहर में 30 आरोग्य मंदिर स्थापित करना तथा वजीराबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ कराने की मांग भी विधायक ने रखी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का आश्वासन दिया। ब्यूरो