- प्रतिभागियों की सूची व जन्म प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट भेजना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने 2025-26 की ब्लाक और जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिताएं 23 जुलाई से 25 अगस्त तक कराई जाएंगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा पंचकूला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं।
इसमें कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने अपने स्तर पर निर्धारित समाविधि में सभी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराए। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार करके निदेशालय को भेजना होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सूची व जन्म प्रमाण पत्र सहित सत्यापित करके रिपोर्ट में भेजना अनिवार्य किया गया है। यह सूची जिला व खंड स्तर जांच कर भेजी जाएगी।