फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 30 सितंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। यह 30 सितंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाना है। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव रजत वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोगों को मध्यस्थता के लाभों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ लंबित मामलों के शीघ्र समाधान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मध्यस्थता अधिवक्ताओं एवं पैनल पैरालीगल स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी को निर्देश दिए गए कि वे अधिकाधिक मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाएं और आमजन तक अभियान की जानकारी पहुंचाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें