फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा की हेलीमंडी में रैली आज, जनता का मिजाज भांपने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं ने रैली के लिए ताकत झोंकी, कार्यकर्ता के स्तर पर जनता का फीडबैक लेने की व्यवस्था की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 25 जून को हेलीमंडी की अनाजमंडी जाटौली में होने वाली रैली के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। यह रैली आने वाले विधानसभा और लोक सभा चुनाव से करीब एक वर्ष पहले हो रही है। इसलिए रैली के माध्यम से जनता का मिजाज भी भांपने की कोशिश हो रही है। इसके लिए पार्टी ने कार्यकर्ता स्तर पर फीड बैक लेने की तैयारी की है।

इस रैली के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव ने स्वयं पटौदी विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया। साथ ही जिला स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेलीमंडी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक भी की गई और ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रदेश कार्यालय गुरुकमल पर जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इसमें उनकी जिम्मेदारी तय की। रैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। रैली में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लव कुमार देव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। रैली के लिए पटौदी से विधायक सत्य प्रकाश जरावता ने भी सरपंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा और उनके साथ पिछले दिनों बैठक की। इस तरह रैली के लिए भाजपा नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें