फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा लाइव बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय गुरुकमल में सामूहिक रूप से लाइव देखा गया विकसित भारत बजट 2026
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुरुकमल में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह एवं जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026 को बड़ी स्क्रीन पर उत्साहपूर्वक देखा। कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की घोषणा के उपरांत कार्यकर्ताओं को बेहतरीन बजट पर बधाई दी और कहा कि इस बजट से विकसित भारत के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन

मंत्री राव नरबीर सिंह ने बजट के मुख्य बिन्दुओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सिंह ने कहा कि हालांकि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया गया है। बजट में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे। कैंसर की 17 दवाओं पर से आयात शुल्क हटाया। अभी 5% शुल्क लगता था। हीमोफिलिया, सिकल सेल और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी जैसी 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयांभी ड्यूटी फ्री कर दी गई हैं। इस मौके पर फणींद्रनाथ शर्मा, गार्गी कक्कड़, अजीत यादव, मनीष सैदपुर, हर्षवर्धन मित्तल एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें