फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसवाईएल के मुद्दे पर रखा दिनभर उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। किसान आंदोलन के बीच सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) का पानी लाने के लिए भाजपाई अब खुलकर मैदान में आ चुके हैं। इसी क्रम में एसवाईएल का पानी लाने की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लघु सचिवालय के बाहर दिनभर उपवास रखा। भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे ही लघु सचिवालय पहुंच गए थे और दिनभर उपवास चला। इस दौरान एक-एक कर भाजपा नेताओं ने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनमें उत्साह का संचार किया।
विज्ञापन

गुरुग्राम के साथ ही तावड़ू, सोहना, मानेसर व पटौदी समेत विभिन्न ग्रामीण इलाकों से भी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर उपवास स्थल पर पहुंचे, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भी शामिल रहे। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में लोग राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। इनमें कोई वकील है तो कोई विपक्षी दलों के नेता। किसान अन्नदाता हैं और वह इस समय अपने खेतों में लगे हुए हैं। किसान का स्वभाव सेवा का है, आंदोलन का नहीं।
इसी तरह गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, सोहना विधायक संजय सिंह, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने भी जनसमूह को संबोधित किया। उपवास स्थल पर बड़े-बड़े पोस्टर-बैनर भी लगाकर एसवाईएल का निर्माण कर हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने की पंजाब सरकार से मांग की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयकों के समर्थन में नारेबाजी भी की। दिनभर चले उपवास में महिला कार्यकर्ताओं की भी व्यापक भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें