फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी : राव नरबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी : राव नरबीर
विज्ञापन

गुरुग्राम। राज्य के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दावा किया है कि भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी। अगली बार भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर मुख्य तौर पर ध्यान देगी। वह बुधवार को फर्रुखनगर की अनाज और सब्जी मंडी के विस्तारीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। सब्जी मंडी के लिए नया कॉमन प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा व शेड की चादरें बदली जाएंगी, जबकि अनाज मंडी व सब्जी मंडी में एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
इस मौके पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं। सिर्फ गुरुग्राम जिले में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में चहुमुखी विकास कार्य करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज तक जन आशीर्वाद रथ यात्रा जितना भारी समर्थन कहीं नहीं देखा। यह समर्थन किसी तरह के प्रलोभन या डर से नहीं था, बल्कि हरियाणा वासियों का हमें मन से आशीर्वाद मिला है। हमें विश्वास है कि आगे भी हम ही सरकार बनाएंगे और प्रदेश में इसी प्रकार विकास कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि देश का सबसे महंगा एलिवेटेड रोड द्वारका एक्सप्रेस-वे हमारे प्रदेश में बनेगा। इसके बनने से विकास को नई गति मिलेगी। वहीं बादशाहपुर एलिवेटेड हाईवे बनने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और प्रदेश में विकास का चक्र भी तेज होगा। इस मौके पर नगर मार्केट कमेटी के चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह यादव, किसान क्लब फर्रुखनगर के चेयरमैन राव मानसिंह, पार्षद कुलदीप यादव, ब्रहम यादव, धर्मवीर, धनकोट के सरपंच दिनेश सहरावत, सरपंच शेरसिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें