फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरुग्राम। रोडवेज डिपो में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज के बेड़े में शामिल की जा रही निजी बसों के विरोध में दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हरियाणा रोडवेज के तमाम संगठनों ने किया व संचालन सोमबीर पहलवान ने किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से तालमेल कमेटी के सदस्य जगदीप लाठर, संदीप दलाल व अन्य डिपो यूनियन प्रधान मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डिपो प्रधान जगदीप लाठर ने कहा कि सरकार ने 510 बसों के जो टेंडर रद्द किए थे, उनको अस्थायी तौर पर विभाग में चलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं यह माना था कि इस किलोमीटर स्कीम में धांधली हुई है और उसमें मुख्यमंत्री ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे, लेकिन सरकार की मंशा किलोमीटर स्कीम की बसों को रोडवेज में उतारने की है जिसको रोडवेज के कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस किलोमीटर स्कीम के विरोध में कर्मचारियों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एक भी बस किलोमीटर स्कीम की विभाग में आई तो चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर मंगल सिंह, चमन सिंह, प्रवीण जांगड़ा, संदीप दलाल, सुनील रावत, प्रवीण डागर, दर्शन पाल आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें