तावड़ू। नगर के विजय चौक के नजदीक स्थित एक निजी होटल में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग ने की, जबकि मुख्यातिथि के रूप में भाजपा गुरुग्राम महानगर जिला महामंत्री मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि मुकेश शर्मा ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्कूल, अस्पताल और शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। संवाद