फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा ने पूर्व मेयर समेत 58 कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव में पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। निकाय चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 58 भाजपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निकाले जाने वालों में पूर्व पार्षदों, पूर्व मेयर बिमल यादव और पूर्व डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया के भी नाम भी शामिल हैं। गुरुग्राम नगर निगम से 44, मानेसर के 13 और पटौदी का एक कार्यकर्ता बागी होकर चुनाव लड़ रहा है।
हरियाणा निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव ने जारी पत्र में कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल से विचार विमर्श करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता जो पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है। इनमें गुरुग्राम के 44, मानेसर के 13 और पटौदी का एक कार्यकर्ता शामिल है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को दिक्कतें आ रही है। पहले पार्टी ने लोगों को चुनाव में बैठने की अपील की लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पार्टी ने ऐसे लोगों को पार्टी को निकालने का निर्णय लिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत और मंत्री राव नरबीर समर्थक हैं। यहां तक की चुनाव में भ्रम होने से भाजपा जिला प्रधान को इस बारे में वीडियो जारी करना पड़ा। इसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, उनकी बातों में ना जाएं।
निष्कासित कार्यकर्ताओं की सूची



नगर निगम गुरुग्राम


वार्ड-1 से साहब राम (लीलू सरपंच), इंद्रजीत यादव, वार्ड-2 से रिम्पल यादव, पूर्व मेयर विमल यादव, वार्ड-3 से राकेश यादव, राहुल यादव, वार्ड-7 से संदीप मेहलावत, नवीन दहिया व दिनेश दहिया हैं। वार्ड-8 से दीपक कटारिया, पूर्व पार्षद लखपत कटारिया व पूर्व पार्षद संजय प्रधान, वार्ड-9 से अवनीश राघव खांडसा जिला सचिव, वार्ड-10 से महावीर यादव, वार्ड-11 से अजय नंबरदार, वार्ड-12 से गगनदीप किल्होड़ व रूचि किल्होड़ है। वार्ड-13 से श्रेयस जैन व अश्विनी शर्मा, वार्ड-14 से प्रमोद यादव व सचिन तंवर, वार्ड-15 राकेश यादव फाजिलपुर, प्रवीण लता व नीरज यादव (मंडल उपाध्यक्ष) शामिल हैं। जबकि, वार्ड-17 से प्रेम गैराठी, वार्ड-19 बीनू चाहर महिला मोर्चा, वार्ड-20 से मंगल सिंह ग्वाल पहाड़ी, वार्ड-21 से पूर्व मंडल महामंत्री अशोक डबास, अशोक पहलवान, मीनाक्षी व रिंकू हैं। वार्ड-23 से पूर्व पार्षद रमा रानी राठी, कुनाल यादव, दीपक यादव व पंकज यादव। वार्ड-24 से सज्जन यादव, बरखा शर्मा व दीपक शर्मा। वार्ड-28 से महेश कुमार, वार्ड-32 से पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र बजाज व ज्योत्स्ना बजाज, वार्ड-34 से पूर्व पार्षद योगेन्द्र सारवान, वार्ड-35 से पूर्व डिप्टी मेयर परमिन्द्र कटारिया और वार्ड-36 से भगत कटारिया का नाम शामिल है।
विज्ञापन





मानेसर नगर निगम व पटौदी



वार्ड-एक से राघव सैनी, वार्ड-दो से स्नेहलता व नरेन्द्र चौहान, वार्ड-6 से अजित यादव मंडल सचिव व जयपाल यादव जिला कार्यकारिणी, वार्ड-7 से अजित प्रजापति, विक्रम प्रजापति व जसबीर धनकड़, वार्ड-12 से प्रवीण यादव मानेसर आपदा प्रबंधक प्रदेश कार्यकारिणी, वार्ड-15 से हरी सिंह नखडोला एससी मोर्चा पूर्व अध्यक्ष व पिंकी नखडोला, वार्ड-16 प्रवीण नौरंगपुर उपाध्यक्ष मानेसर मंडल और वार्ड-17 दयाराम चेयरमैन एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष है। इसके अलावा पटौदी से जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील दोचानिया का नाम भी निष्कासित कार्यकर्ताओं की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें