फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमजी रोड पर जल्द शुरू होगा बिटुमिन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड रेलवे रोड चौक से इफ्को चौक तक 4.85 किलोमीटर सड़क का होगा पुनर्विकास
विज्ञापन

नंबर गेम - 26 करोड़ से होगा कायाकल्प

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-महरौली रोड (एमजी रोड) पर इफ्को चौक से ओल्ड रेलवे रोड चौक तक सड़क के पुनर्विकास का काम जल्द शुरू होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने निर्माण एजेंसी को अगले 15 दिन में सड़क पर बिटुमिन बिछाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 26.08 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि एमजी रोड और बसई रोड के निर्माण कार्य का ठेका एजेंसी को आवंटित किया जा चुका है। एमजी रोड पर बिटुमिन का काम सर्दी बढ़ने से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कम तापमान में बिटुमिन बिछाने का काम प्रभावित होता है। ऐसे में एजेंसी को प्राथमिकता के आधार पर यह काम पूरा करने को कहा गया है। इसके अलावा सड़क के बीच बने सेंट्रल वर्ज के टूटे हिस्सों की भी मरम्मत कराई जाएगी। ओल्ड रेलवे रोड चौक से इफ्को चौक तक करीब 4.85 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्विकास होना है। इसके तहत सड़क की मरम्मत और जीर्णोद्धार के साथ फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसई रोड पर पहले बनेगा ड्रेनेज सिस्टम
ओल्ड रेलवे रोड स्थित भूतेश्वर मंदिर से बसई चौक तक बसई रोड की भी विशेष मरम्मत कराई जाएगी। करीब 3.8 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर सड़क की मरम्मत के साथ दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। जीएमडीए की योजना के अनुसार, बसई रोड पर पहले नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद सड़क पर बिटुमिन बिछाने का काम होगा। इस पर करीब 28.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें