फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बिट्टू तबाही ने की सफाई: तीन दिवसीय चलाया अभियान, 2435 किलो कचरा हटाया; यहां भी हटा चुके गंदगी

Wed, 23 Sep 2026 07:04 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मानेसर (गुरुग्राम)

सार

बिट्टू तबाही (सुरेंद्र सिंह चौधरी) ने खेड़की दौला में सफाई अभियान चलाया। दावा है कि उनकी टीम ने 2435 किलो कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
सफाई करते बिट्टू तबाही और उनकी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर बिट्टू तबाही के नाम से चर्चित सुरेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुग्राम में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। तीन दिन के सफाई अभियान के तहत उनकी टीम ने गुरुग्राम के खेड़की दौला इलाके में सड़क और आसपास के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कचरा हटाया। टीम के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 2435 किलो कचरा इकट्ठा किया गया।

विज्ञापन

 

खेड़की दौला में सफाई के दौरान सड़क किनारे और आसपास प्लास्टिक समेत कई तरह का कचरा जमा मिला। बिट्टू तबाही ने कहा कि प्लास्टिक कचरा इंसानों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी खतरनाक है। कई बार गायें प्लास्टिक खा लेती हैं, जिससे उनके लिए परेशानी पैदा हो सकती है।

इसके बाद बिट्टू और उनकी टीम ने मौके पर सफाई शुरू की। टीम के सदस्य लगातार कचरा इकट्ठा करते रहे। अभियान पूरा होने के बाद इलाके की तस्वीर पहले के मुकाबले काफी साफ नजर आई। बिट्टू तबाही ने सफाई अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। गुरुग्राम से पहले उन्होंने दिल्ली में यमुना किनारे सफाई अभियान चलाया था और इसके बाद अभियान का अंतिम चरण नोएडा के सेक्टर-94 स्थित युवा शक्ति घाट पर हुआ।
विज्ञापन

कौन हैं बिट्टू तबाही?
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में अजनार नदी की सफाई से बिट्टू चर्चा में आए। हाथ में कोई बड़ी मशीन नहीं, तैरना भी नहीं आता था, लेकिन नदी से कचरा निकालने का जुनून जरूर था। शुरुआत में लोगों ने इसे सनक समझा, किसी ने मजाक उड़ाया तो किसी ने इसे बेकार की कवायद बताया। मगर राजगढ़ जिले के ब्यावरा के 21 वर्षीय बिट्टू अपने इरादे पर कायम रहे। दिन बीतते गए और नदी से निकलता कचरा बढ़ता गया। बिट्टू की मेहनत की तस्वीरें सोशल मीडिया तक पहुंचीं तो कहानी ब्यावरा से निकलकर देश-दुनिया तक जा पहुंची। उद्योगपति आनंद महिंद्रा और मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई लोगों ने उसके प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें