फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: जिले में तैयार हुई रैपिड रिस्पांस टीम 17-42-13

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम तैयार की गई है। किसी भी पक्षी में फ्लू के लक्षण नजर आने पर टीम फ्लू के फैलाव को रोकने का काम करेगी। राहत की बात है कि अभी तक जिले में किसी भी पक्षी में फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मृत मिले पक्षियों में से दो के नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी तक विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन

साथ ही 28 टीमें जगह-जगह पशु-पक्षियों की निगरानी में जुट गई हैं। प्रत्येक टीम में एक पशु चिकित्सक को भी शामिल किया गया है। इन्फ्लूएंजा के प्रसार को रोकने के लिए टीमें पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। गुरुग्राम में तकरीबन 40 पंजीकृत पोल्ट्री फार्म हैं। सभी पोल्ट्री फार्म में निगरानी टीमों द्वारा संपर्क बनाया जा रहा है। किसी भी चूजे में इन्फ्लूएंजा का लक्षण दिखने पर पशुपालन पालन विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गलघोंटू एवं मुंहखुर टीकाकरण अभियान भी जारी है। ऐसे में पशु चिकित्सक पशुओं के टीकाकरण के साथ घर-घर पशुओं की भी देखरेख कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी अलर्ट जारी हो चुका है।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि यदि जिले में किसी भी बर्ड फ्लू मामले की पुष्टि होती है तो उससे संबधित क्षेत्र में चिकित्सकों द्वारा लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। इंफ्लूएंजा के लक्षण होने पर सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

हर दिन मृत मिल रहे कौवे, लोगों में दहशत
जिले में हर रोज मिल रहे मृत पक्षियों से लोगों में दहशत बन गई है। शनिवार को भी सेक्टर-52 स्थिति ताऊ देवीलाल बायोडायावर्सिटी पार्क में एक मृत कौआ मिला। अब तक जिले में 10 से भी ज्यादा मृत पक्षी मिल चुके हैं। बर्ड फ्लू के डर से लोगों ने पार्कों में जाना बंद कर दिया है। लोग पक्षियों के प्रति चौकन्ने नजर आ रहे हैं। सतर्कता बरतते हुए वन विभाग द्वारा सुल्तानपुर झील पर लोगों के प्रवेश को पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। वहीं ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क को भी जीएमडीए द्वारा बंद कर दिया गया है। पार्क के चारों तरफ पोस्टर लगाकर लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति सावधानी बरतने की अपील की गई है।
लोगों को दहशत में आने की जरूरत नहीं है। जिले में बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम तैयार है। राहत है कि जिले में अभी तक एक भी पक्षी में फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। टीमें निगरानी कर रही हैं। किसी भी पक्षी के मृत मिलने पर विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन

- डॉ. पुनीता गहलावत, डिप्टी डायरेक्टर, पशुधन विकास परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें