फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर बिलासपुर-तावडू रोड को किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार बोले-साफ-सफाई न होने के कारण नाले गंदगी से अटे पड़े
विज्ञापन


पुलिस ने समझाया, एसडीओ ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर चौक से तावडू मार्ग पर गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर गुस्साए दुकानदारों ने शनिवार दोपहर 12 बजे रोड को जाम कर दिया। इस दौरान दुकानदारों ने नाराजगी जताई। बिलासपुर थाना प्रभारी दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाराज दुकानदारों को समझाया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ से फोन पर बात की और वहां से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद जाम को खुलवाया गया।
दुकानदार यूनियन के प्रधान अमरजीत, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, अनिल व मुकेश ने बताया कि बिलासपुर चौक से तावडू आने-जाने वाले दोनों मार्गों पर गंदा पानी कई माह से भरा हुआ है। गंदा पानी मार्गों पर फैला होने के कारण उनका काम-धंधा भी चौपट हो गया है। प्रधान अमरजीत ने बताया कि बिलासपुर में तावडू मार्ग पर कुछ लोगों ने पाइप लाइन चार-चार इंच की डाली हुई है और सीवर नीचे है। पहले तो सीवर भरा रहता है और उसके बाद पाइपलाइन लेवल पर जाने के बाद गंदा पानी निकलकर दोनों मार्गों पर फैला रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निकट के गांव में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों ने मोटर पंप द्वारा गंदे पानी को नाले में डाल दिया, जिस कारण से गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है जिसका खामियाजा यहां के दुकानदार भुगत रहे हैं। साफ-सफाई न होने के कारण नाले गंदगी से अटे पड़े हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे, अगर उसके बावजूद भी इस गंदे पानी का समाधान नहीं हुआ तो सभी दुकानदार मिलकर उच्चधिकारियों से मिलकर इस समस्या का स्थायी रूप से समाधान करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें