फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिलासपुर फ्लाईओवर... जुलाई तक रफ्तार भरेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
40 प्रतिशत कार्य पूरा, तीन राज्यों के लिए जंक्शन पॉइंट, केंद्रीय मंत्री ने अपडेट रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

नंबर गेम - 108 गांवों के लोगों को होगी आवागमन में सुविधा


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बिलासपुर चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, परियोजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। स्ट्रक्चरल का कार्य समाप्त हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार आगे बढ़ रहा है और जुलाई के अंत तक फ्लाईओवर को पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने स्थानीय लोगों से मिले इनपुट के बाद प्रोजेक्ट निदेशक को पत्र लिख कर अपडेट मांगा है।



फ्लाईओवर के बनने के बाद इस व्यस्त चौराहे पर यातायात सुगम हो जाएगा और दिल्ली-जयपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बिना रुकावट के तेज गति से हो सकेगी। खासतौर से बरसात के दिनों में इस स्थान पर अक्सर भारी जाम की स्थिति बनती है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में घंटों लगते हैं। यह परियोजना क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को काफी राहत देगी।
विज्ञापन

पहले से ज्यादा सुगम होगी आवाजाही
बिलासपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पूरा होने से क्षेत्र के वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर बन रहे इस फ्लाईओवर के तैयार होने के बाद यातायात सुचारू और तेज हो जाएगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही बिलासपुर के आसपास के लगभग 108 गांवों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी। ज्ञात हो कि वर्ष 2010 में बिलासपुर चौक से तावडू जाने वाले मार्ग का कट बंद कर दिया गया था, जिसके बाद से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब फ्लाईओवर बनने के बाद यह समस्या समाप्त होने की उम्मीद है। एनएचएआई के अनुसार, परियोजना जुलाई के अंत तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद दिल्ली-जयपुर मार्ग पर आवाजाही पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगी।
तीन राज्यों में जाने के लिए जंक्शन पॉइंट

बिलासपुर चौक से तीन राज्यों के कॉमर्शियल वाहन गुजरते हैं। पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश आने-जाने वालों के लिए जंक्शन पॉइंट बना हुआ है। नीमराना, जयपुर, मथुरा, मेरठ, कानपुर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, झज्जर समेत कई अन्य जगह के लिए वाहन निकलते हैं। राजस्थान से पंजाब आने-जाने वाले लोग भी इसी चौक से निकलते हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर जुलाई के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिसको लेकर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, परियोजना तय समय में पूरी की जाएगी और यातायात सुगम होगा। -योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें