फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चुराते सीसीटीवी में कैद, स्कूल से पंखे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी में वाहन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शिवाजी नगर में अलसुबह घर के बाहर खड़ी बाइक को चुराता चोर सीसीटीवी में कैद हो गया। थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपी की पहचान कर रही है। वहीं, बुढेड़ा स्थित स्कूल से 10 पंखे चोरी हो गए।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके वाहन घर के सामने खड़े रहते हैं। शनिवार सुबह उनकी बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अलसुबह करीब 5 बजे 45 वर्षीय व्यक्ति बाइक ले जाता हुआ दिखा। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में वाहन चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई बार पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा चुकी है।
वहीं, बुढेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से चोरों ने कमरों का ताले तोड़कर 10 पंखे चुरा लिए। स्कूल प्रिंसिपल भारती शर्मा कि शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें