फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। साइबर थाना पुलिस की टीम ने दिल्ली, फरीदाबाद और गाजियाबाद में छापा मारकर गिरोह सरगना समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे 22 हजार नकदी और ठगी में प्रयोग करने वाला मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपियों के दो बैंक खाते सीज कर खंगाले जा रहे हैं। गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर ने इस मामले में सबसे पहले फरीदाबाद में छापा मारकर गिरोह सरगना बदरपुर के जैतपुर गांव निवासी धर्मेश ठाकुर (38) को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक वर्ष से वह ठगी के इस धंधे को चला रहा है। आरोपी ने अपने दो और साथियों के नाम उजागर किए। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर दिल्ली के गौतमपुरी निवासी दीपक शर्मा और गाजियाबाद के बुध विहार निवासी आकाश वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
सितंबर माह में युवक से की थी 2 लाख की ठगी
आरोपियों ने 10 सितंबर 2019 को मुकेश नामक युवक को कॉल कर जीवन बीमा में लुभावना ऑफर देकर उनके मोबाइल फोन पर लिंक भेजा था। इसके बाद उसके खाते से चार बार में 50-50 हजार रुपये निकाल लिए। 30 अप्रैल प्राथमिक तौर पर जांच सही पाए जाने पर साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें