अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घाटा पहाड़ी चौक से सेक्टर-56 की तरफ जाते वक्त शनिवार शाम एक बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक का एक पैर कट गया। पुलिस ने घायल युवक को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
सेक्टर-56 थाना पुलिस के जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे घाटा चौक से पहले एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक पहाड़ी की तरफ मुड़ गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक का नाम सहारा निवासी मांडी दिल्ली बताया गया है। युवक का एक पैर कट गया, जिससे वह काफी देर तक मौके पर ही तड़पता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पार्क अस्पताल सेक्टर-47 में दाखिल कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।