फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक पिनगवां आईटीआई में करता था पढ़ाई, केस दर्ज
विज्ञापन

पिनगवां। रहपुआ गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नफीस निवासी घुड़ावली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नफीस पिनगवां आईटीआई में पढ़ता है। वह अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। रहपुआ गांव के पास सिकरावा गांव की तरफ से आ रहे की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें