फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व CM की भविष्यवाणी: जल्द टूट जाएगी हरियाणा सरकार, कांग्रेस विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में करेगी वापसी

Sun, 19 May 2024 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन

सार

आज हरियाणा बेरोजगारी, कर्जा लेने, बिगड़ती कानून व्यवस्था के मामले में नम्बर वन है। उन्होंने लोगों से लोकसभा के प्रत्याशी महेन्द्रप्रताप को वोट देने की अपील की। 
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले जल्द टूट जाएगी हरियाणा सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भविष्यवाणी की है कि वर्तमान हरियाणा सरकार शीघ्र ही टूट जाएगी। यह सरकार विधायकों का ही नहीं जनता का भी विश्वास खो चुकी है। हुड्डा हथीन उपमंडल के गांव उटावड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट मोहम्मद ईसराईल चौधरी द्वारा आयोजित समर्थन सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि इस बार केंद्र में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा। इंडिया गठबंधन में शामिल 26 दलों के लोग प्रधानमंत्री बनने के लिए नहीं बल्कि देश के संविधान को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के आम चुनाव में यदि भाजपा पुनः सत्ता में आती है तो भारतीय संविधान खतरे में पड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को बंद करके पुरानी प्रणाली के तहत फौज में भर्ती होगी। हरियाणा में राज्य की सभी 10 लोक सभा सीटों पर इंडिया गठबंधन विजयी होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी, कर्जा लेने, बिगड़ती कानून व्यवस्था के मामले में नम्बर वन है। उन्होंने लोगों से लोकसभा के प्रत्याशी महेन्द्रप्रताप को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान उदयभान ने पार्टी के घोषणा पत्र को जन साधारण के समक्ष रखा। लोक सभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप, विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद ,प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट मोहम्मद ईसराईल चौधरी, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने भी सभा को सम्बोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें