फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद-नासिर हत्याकांड: हिंदू महापंचायत में राजस्थान पुलिस को चुनौती- 'मोनू मानेसर को हाथ लगाया तो...'

Tue, 21 Feb 2023 02:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मानेसर (गुरुग्राम)

सार

महापंचायत में माइक पर मोनू मानेसर की तारीफ में कसीदे पढ़े गए। कहा गया कि मोनू मानेसर यहां का गौरव है। अगर वह नहीं होता तो यह इलाका मिनी पाकिस्तान बन चुका होता।
विज्ञापन
हिंदू महापंचायत के चलते मानेसर में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में जुनैद और नासिर को जलाकर मार देने वाली घटना में आरोपी बनाए गए मोनू मानेसर के समर्थन में आज मानेसर में हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में सैकड़ों लोगों के बीच राजस्थान पुलिस को खुली धमकी भी दी गई। पुलिस को चेताया गया है कि अगर मोनू मानेसर को गिरफ्तार करने राजस्थान की पुलिस आई तो वह अपने पैरों पर लौटकर नहीं जाएगी।

विज्ञापन


महापंचायत में माइक पर मोनू मानेसर की तारीफ में कसीदे पढ़े गए। कहा गया कि मोनू मानेसर यहां का गौरव है। अगर वह नहीं होता तो यह इलाका मिनी पाकिस्तान बन चुका होता। इसके साथ ही राजस्थान पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा गया कि, अगर पुलिस मोनू मानेसर के यहां छापे डालती है तो वह अपने पैरों पर वापस नहीं जाएगी।



इस महापंचायत में सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हुई जिसने हाईवे पर बैठकर जाम भी लगा दिया था। इसके कारण घंटों तक मानेसर की सड़कों पर जाम लगा रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विरोध कर रहे महापंचायत के लोगों ने हाईवे खाली किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें