गुरुग्राम। जिला खेल विभाग के तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने स्विट्जरलैंड में आयोजित विश्व स्तरीय कोर्स को पूरा कर लिया है। वे विश्व तीरंदाजी लेवल-एक क्वालिफाइड कोच बन चुके हैं। वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर लुसाने में 14 से 21 मार्च तक विश्व आर्चरी द्वारा आयोजित लेवल-एक कोच कोर्स में भारत के 26 नेशनल लेवल-2 कोच ने भाग लिया था। भगवत सिंह ने कोर्स के दौरान तीरंदाजी खेल में उपयोग हो रही नई-नई तकनीकों और खोज पर अध्ययन कर परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त की।
इस उपलब्धि पर हरियाणा खेल विभाग गुरुग्राम मंडल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स गिरिराज सिंह, प्रेसिडेंट खेल स्टेडियम समिति व उपमंडल अधिकारी सोहना अखिलेश कुमार, रामपाल डिप्टी डायरेक्टर (खेल) गुरुग्राम, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, वाइस प्रेसिडेंट हरियाणा तीरंदाजी संघ व प्रेसिडेंट जिला तीरंदाजी संघ पवन शर्मा ने भगवत सिंह को बधाई दी। संवाद