फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एआई के प्रभाव और भविष्य पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में पब्लिक पॉलिसी और एआई विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान एवं लोक नीति विभाग की संयोजक एवं अध्यक्ष डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और एआई के बढ़ते महत्व व भविष्य पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता प्रो. अशोक विशनदास ने एआई के आर्थिक और प्रशासनिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक मनोज यादव ने प्रशासनिक कार्यों में एआई के उपयोग और उसकी संभावनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अलावा ब्रिगेडियर दीपक कुमार और आईआईटी दिल्ली के डॉ. सौत्रिक बसु ने भी एआई के विभिन्न पहलुओं पर अपने व्याख्यान दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें